फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When two people were stopped from bursting crackers on a bike, they were attacked and fired upon.

Gurugram News: बाइक से पटाखे छोड़ने से रोका तो दो लोगों पर हमला, फायरिंग

Tue, 05 Sep 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
When two people were stopped from bursting crackers on a bike, they were attacked and fired upon.
मानेसर थाना क्षेत्र में वारदात, जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

पटौदी। मानेसर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने दोस्तों के साथ मिलकर दो लोगों के साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग की। दरअसल पीड़ितों ने युवकों को बार-बार बाइक स्टार्ट कर पटाखे छोड़ने के लिए मना किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मानेसर के रहने वाले अनिल ने बताया कि सोमवार दोपहर गांव नैनवाल निवासी सज्जन सिंह के साथ अपने दोस्त मानेसर निवासी बाबूलाल की परचून की दुकान पर बैठे थे। उसी समय एक बुलेट बाइक पर दो युवक आए, जो बाइक से पटाखे छोड़ रहे थे। इस पर उन्होंने बाइक सवार युवकों को पटाखे न छोड़ने के लिए कहा तो वह बहस करने लगे। इसके बाद युवक वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब वह दुकान बंद कर घर जाने लगे तो कई युवक डंडों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। बचने के लिए वह दुकान के पीछे बाबूलाल के प्लॉट में घुस गए, लेकिन युवकों ने उनका पीछा करते हुए मारपीट की। जाते हुए हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर भी किया। इसके बाद हमलावर बाइक व कारों से चले गए, जिसके बाद सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घायल अनिल व सज्जन सिंह को मानेसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस बाइक व कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed