फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   When security money was asked back from PG operator, it was bitten by a dog

Gurugram News: पीजी संचालक से सिक्योरिटी मनी वापस मांगी तो कुत्ते से कटवाया

Fri, 11 Aug 2023 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 08:51 PM IST
विज्ञापन
When security money was asked back from PG operator, it was bitten by a dog
पीजी संचालक से सिक्योरिटी मनी वापस मांगी तो कुत्ते से कटवाया
विज्ञापन

- बुरी तरह पीटकर जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में पीजी संचालक से अपनी 5500 रुपये की सिक्योरिटी मनी वापस मांगना एक युवक को मंहगा पड़ा। पीजी संचालक ने उसके साथ न केवल मारपीट की, बल्कि अपना पालतू जर्मन शैफर्ड नस्ल का कुत्ता भी उस पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट सहित शरीर पर अन्य हिस्से में काट लिया। बाद में संचालक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। उद्योग विहार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिवम अग्रवाल निवासी कोल थाना अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह सेक्टर-20 में गत 10 जून से डीवी पीजी में किराये पर रह रहा था। पीजी संचालक दिनेश यादव के पास सिक्योरिटी मनी के रूप में उसने 5500 रुपए जमा किए थे। उस समय दिनेश यादव ने कहा था कि जब पीजी छोड़ोगे तो सिक्योरिटी मनी 5500 रुपए लौटा देंगे। गत महीने 11 जुलाई को शिकायतकर्ता ने कमरा छोड़ने के लिए मौखिक रूप से कहा था और गत 9 अगस्त को अपनी सिक्योरिटी मनी संचालक से वापस मांगी। आरोप है कि इस से क्षुब्ध होकर संचालक ने उससे अभद्र व्यवहार करते हुए गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट की और उस पर छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed