फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   What should we do if the flat is right, the AC is installed in the wrong place?

फ्लैट सही, एसी हीगलत जगह लगाए तो हम क्या करें

Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
What should we do if the flat is right, the AC is installed in the wrong place?
गुरुग्राम। 27 मई की शाम तेज आंधी तूफान के कारण सोहना स्थित एल्डिको के कई फ्लैटों में खिड़की दरवाजे टूटने का मामला सुलझने की जगह उलझ गया है। प्रकरण में स्थानीय फ्लैट मालिकों की ओर से दी गई तहरीर पर सोहना सदर थाने की पुलिस ने कई दिनों बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर, एल्डिको प्रबंधन ने फ्लैट मालिकों को ही दोषी ठहरा दिया है।
विज्ञापन

प्रबंधन का तर्क है कि डिजाइन के अनुसार जहां एसी लगाना चाहिए था, वहां न लगाकर दूसरी जगह लगाने से ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसके लिए खुद फ्लैट मालिक ही जिम्मेदार हैं। प्रबंधन ने पुलिस को ऐसे 21 लोगों के फ्लैट नंबर और नाम दिए हैं। इधर, फ्लैट मालिकों ने कहा है कि प्रबंधन का तर्क गलत है। फ्लैट में निर्माण कार्य घटिया होने से उनके खिड़की दरवाजे टूटे हैं। इसके लिए बिल्डर ही जिम्मेदार है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करे। अन्यथा वह इस मामले दूसरे संबंधित विभागों से भी शिकायत करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed