फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   wether eas too heat in gurugram, its sunstrok

गुरुग्राम में भीषण गर्मी, अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Sat, 08 Jun 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
wether eas too heat in gurugram, its sunstrok
गुरुग्राम में गर्मी की बढ़ोत्तरी के बाद सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लू से जलते चेहरे को बचाता युवा। - फोटो : Gurgaon
नहीं कम हो रहा गर्मी का तेवर, तापमान 43 डिग्री पार
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले में गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43.5 डिग्री पर रहा। मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ने से गर्मी का कहर और भी बरसेगा।
गुरुग्राम में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। सुबह नौ बजे के बाद से ही सूर्य की किरणों ने ऐसी गर्मी फैलाई कि लोग बेहाल हो उठे। गर्म लू के साथ उड़ने वाली धूल ने भी लोगों को खासा परेशान किया। देर शाम तक लू के थपेड़े और भीषण गर्मी की मार मुसीबत का सबब बनी रही। तापमान बढ़ने का असर कुछ ऐसा रहा कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम भी करने पड़े लेकिन सारे इंतजाम लू और गर्मी के बीच बेकार साबित हुए। हालांकि कई जगहों पर बच्चे गर्मी से बचने के लिए पानी का सहारा ले रहे हैं। सिग्नेचर टॉवर रोड पर पानी लाइन में लीकेज से जमा पानी में आसपास के क्षेत्रों के बच्चे पूरा दिन गर्मी से राहत पाने के लिए डुबकी लगाते रहे। ने के लिए आए।
विज्ञापन

बाजार भी रहे सूने
भीषण गर्मी का असर बाजारों पर भी बुरी तरह से पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग बाजार आने से कतराने लगते हैं और देर शाम तक लू जैसी हवाओं के आलम के कारण बहुत ही कम लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु-पक्षी भी हैं बेहाल
एक ओर जहां भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है, वहीं इसकी वजह से पशु-पक्षी भी बुरी तरह से परेशान हैं। हालात यह है कि आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षियों ने छाया पाने के लिए लोगों के घरों की खिड़कियों और छज्जों का सहारा लेना शुरू कर दिया है, तो वहीं पशु भी गली-मोहल्लों के साथ बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के अगल-बगल छिपकर खुद को बचाते दिख रह हैं।

फिर से 46 डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार निरंतर बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed