{"_id":"6453fe99d35141f115020234","slug":"weapon-supplier-arrested-in-robbery-case-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4629-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लूट मामले में हथियार मुहैया कराने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लूट मामले में हथियार मुहैया कराने वाला काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की टीम ने बंदूक के बल पर हुई लूट के मामले में हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर एरिया में तीन युवकों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति से बाइक लूट ली थी। वहीं एक राहगीर का मोबाइल भी लूटा गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने लूट करने वाले आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
वहीं मामले में सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार की टीम ने आरोपियों को को हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील किराड़िया के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने लूट करने की वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई पिस्टल अपने साथी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी।