{"_id":"68debb5ce5fb9b474b0c7f7a","slug":"wasim-and-taufiq-used-to-collect-money-for-visas-and-give-it-to-isi-agents-gurgaon-news-c-24-1-gr11004-118270-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वीजा के लिए पैसे वसूलकर आईएसआई एजेंटों को देते थे वसीम और तौफीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वीजा के लिए पैसे वसूलकर आईएसआई एजेंटों को देते थे वसीम और तौफीक
Thu, 02 Oct 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
- पाकिस्तानी दूतावास का अधिकारी दानिश पहुंचाता था आईएसआई एजेंटों को पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार वसीम और तौफीक से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों आरोपी पाकिस्तान का वीजा लगवाने के नाम पर लोगों से रकम वसूलते थे। फिर इस रकम का कुछ हिस्सा पाकिस्तान दूतावास के अधिकारी दानिश को पहुंचाते थे। दानिश इन पैसों को भारत में सक्रिय पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंटों को पहुंचाता था। जिससे उन्हें यहां पर रहने और नेटवर्क फैलाने के लिए आर्थिक मदद मिलती थी।
क्राइम ब्रांच और इंटेलिजेंस ब्यूरो की जांच में पता चला है कि वसीम और तौफीक कई वर्षों से पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। तौफीक खुद पाकिस्तान जा चुका है और वहीं से अपने रिश्तों का इस्तेमाल करते हुए वीजा संबंधी कामकाज करता था। वहीं, वसीम यूट्यूबर होने के चलते आसानी से पाक अधिकारियों के संपर्क में आया और लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान करता रहा। सूत्रों का कहना है कि यह नेटवर्क केवल पैसों की वसूली और जासूसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आईएसआई एजेंटों की पैठ को और गहरी बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
कई और लोग जांच एजेंसियों के रडार पर
पुलिस और जांच एजेंसियां इलाके के और लोगों की भी जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि जासूसी के इस नापाक खेल में अभी और लोग शामिल हैं। वहीं, दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
फैला है जासूसी का नेटवर्क
मेवात में पहले भी पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हो चुका है। तावडू उपमंडल के गांव कांगरका निवासी तारीफ पुत्र हनीफ मोहम्मद को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 19 मई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी झोलाछाप चिकित्सक था। वहीं, नगीना थाना क्षेत्र के गांव राजाका से अरमान को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले हरियाणा में जासूसी के आरोप में पहले भी यूट्यूबर को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 16 मई 2025 को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह कई बार पाकिस्तान गई और वहां खुफिया जानकारी साझा कीं। ज्योति व्हाट्सएप, स्नैपचैट और टेलीग्राम से पाकिस्तानी एजेंटों के साथ संपर्क स्थापित करती थी।