फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Violence is not tolerated with Jain saints who teach the lesson of non-violence

Gurugram News: अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन संतों के साथ हिंसा बर्दाश्त नहीं

Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Violence is not tolerated with Jain saints who teach the lesson of non-violence
अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन संतों के साथ हिंसा बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन


-सरकार मुनियों के खिलाफ खराब मानसिकता वाले लोगों को दिलाए कड़ी सजा


-कर्नाटक में जैन मुनि काम कुमार नंदी जी महाराज की हत्या का किया विरोध


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कर्नाटक में जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की हत्या के विरोध में जैन समाज गुरुग्राम के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने कहा कि दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले जैन संतों के साथ हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी। जैन मुनियों पर हो रहे अत्याचार ठीक नहीं हैं। सरकारें इन घटनाओं पर रोक लगाने का काम करे। कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकारी तंत्र का पहला काम है।


उन्होंने कहा कि बेलगावी जिले में आने वाले चिक्कोडी तालुका के हिरेकोड़ी गांव स्थित नंदी पर्वत आश्रम में आचार्य कामकुमार नंदी जी महाराज पिछले 15 साल से रह रहे थे। बृहस्पतिवार को आचार्य काम कुमार नंदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमप्पा उगारे ने पुलिस में उनके लापता होने की शिकायत दी गई। एक युवक को हिरासत में लेने से खुलासा हुआ कि जैन मुनि जी की हत्या कर दी गई है। ऐसा कृत्य मानवता के खिलाफ है। जो जैन संत दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाते हैं। उनके खिलाफ ऐसी हिंसा जैन समाज किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेगा। जैन संतों ने सदा समाज को सही मार्ग दिखाया है। नेकी, भलाई का रास्ता दिखाया है। जैन संत समाज के लिए खुद को समर्पित करते हैं। उनका जीवन समाज के काम आता है। जैन संतों ने सदा ही नैतिकता की बात कही और नैतिक शिक्षा देकर पीढिय़ों को सही मार्ग दिखाया है। ऐसे संतों के खिलाफ कुछ भी कहना और करना व्यक्ति की मानसिक विकृति ही कहा जा सकता है। सरकारें इस पर सख्त एक्शन लें।
विज्ञापन




.................मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed