फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Villagers protest demanding road construction.

Gurugram News: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 14 Jun 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest demanding road construction.
सड़क निर्माण के लिए सोमवार को सोहना एसडीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

नंबर गेम -15 वर्षों से जर्जर पड़ी है सड़क


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव हरचंदपुर में ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविवार को सड़कों पर उतर आए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अभयपुर चौक से लेकर दौला-हरचंदपुर गांव तक की जर्जर सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग उठाई।



ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य राहगीर इन गड्ढों के कारण चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन




रविवार को हरचंदपुर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर सरकारी एवं निजी विद्यालय भी स्थित हैं जहां प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थियों की आवाजाही लगी रहती हैं। खराब सड़क के कारण बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह विरोध प्रदर्शन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रदर्शन में पंच, सरपंच, नंबरदार, समाजसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर पंच ज्ञानी, सचिव मान सिंह, सुंदर भामला, ऋषि भामला, वीरेंद्र, महेंद्र सैनी, अभय यादव, महिपाल सिंह, बलजीत, ओमबीर, धर्मेंद्र, सतबीर, रवि, संजू, विक्रम, अमित और जयसिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बिरजू अधाना ने बताया कि ग्रामीण सोमवार यानी 15 जून को सोहना एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री रणवीर गंगवा के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आगे भी आंदोलन जारी रखने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed