{"_id":"6a07375b900aa23fc10f24ea","slug":"video-of-youths-actions-outside-police-station-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88114-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस चौकी के बाहर युवक की हरकत का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस चौकी के बाहर युवक की हरकत का वीडियो वायरल
विज्ञापन
- एसपीआर चौकी पहुंच पुलिस पर लगाए आरोप, बाहर आकर थूकते हुए बनाई वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित एसपीआर पुलिस चौकी के बाहर एक युवक द्वारा वीडियो बनाकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने का मामला सामने आया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर “योगित यादव” नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। वीडियो में युवक चौकी के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी से कहता नजर आ रहा है कि उसे पुलिस से डर नहीं लगता। इसके बाद वह चौकी के बाहर आकर पुलिस की कार्यशैली पर टिप्पणी करता है और जमीन पर थूकते हुए दिखाई देता है। वीडियो के दौरान युवक के माता-पिता भी उसके साथ मौजूद नजर आ रहे हैं।
युवक वीडियो में आरोप लगाता है कि पुलिस गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद नहीं करती, बल्कि केवल बड़े लोगों का साथ देती है। उसने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले उसे बताया गया था कि पुलिस से डरना चाहिए, जिसके बाद वह अपनी बात रखने चौकी पहुंचा। मामले पर पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि संबंधित युवक नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।