{"_id":"652055c36ee2ae28a502cf84","slug":"vicious-thief-who-committed-a-dozen-crimes-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15801-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर काबू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। चोरी की एक दर्जन वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर को सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
पुलिस के अनुसार मारुति कुंज, पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसने अपने मकान में पुट्टी काम कराया था। इस दौरान मकान में पुट्टी का काम करने वाले व्यक्ति ने उसके मकान से गोल्ड चेन व अंगूठी चोरी कर ली और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
इसके बाद मारुति कुंज, पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान यूपी के बांदा निवासी रवि के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इस वारदात के अलावा सेक्टर-53 व थाना सेक्टर-56, एरिया में करीब दर्जन भर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।