फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicles will run between Gurugram and Dausa in December to reach 250 km in two hours

Gurugram: दिसंबर में गुरुग्राम से दौसा के बीच सरपट दौड़ेंगे वाहन, दो घंटे में तय होगी 250 किलोमीटर की दूरी

Sat, 08 Oct 2022 08:30 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 08 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

गुरुग्राम के सोहना से सटे अलीपुर में इस एक्सप्रेसवे का एक्सेस कंट्रोल इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इस इंटरचेंज के मार्फत ही सोहना-गुरुग्राम और केएमपी के रास्ते आने वाले वाहन इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे। यहां ऐसा इंटरचेंज बनाया जा रहा है कि चारों ओर से आने वाला यातायात बिना रुके आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
Vehicles will run between Gurugram and Dausa in December to reach 250 km in two hours
दिल्ली वड़ोदरा मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना - फोटो : twitter

विस्तार

दिल्ली-वडोदरा-मुबई एक्सप्रेसवे का एक फेज दिसंबर में शुरू कर दिया जाएगा। गुरुग्राम से दौसा के बीच वाले इस हिस्से का निर्माण दिसंबर तक हर हाल में पूरा हो जाएगा। इसके बाद यहां पर वाहन सरपट दौड़ेंगे। इसके साथ ही गुरुग्राम से दौसा के बीच की 250 किलोमीटर की दूरी दो घंटे में पूरी होगी। इस एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर वाहनों की आवाजाही के बाद गुरुग्राम से कई शहरों की दूरी कम जाएगी। गुरुग्राम और दौसा के बीच पड़ने वाले जिन शहरों को यह एक्सप्रेसवे कनेक्ट करेगा, उनका सफर सुगम हो जाएगा। 

विज्ञापन

अलीपुर में बन रहा इंटरचेंज

गुरुग्राम के सोहना से सटे अलीपुर में इस एक्सप्रेसवे का एक्सेस कंट्रोल इंटरचेंज बनाया जा रहा है। इस इंटरचेंज के मार्फत ही सोहना-गुरुग्राम और केएमपी के रास्ते आने वाले वाहन इस एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे। यहां ऐसा इंटरचेंज बनाया जा रहा है कि चारों ओर से आने वाला यातायात बिना रुके आगे बढ़ेगा। जिसको जिस ओर बढ़ना है, (मुंबई-वडोदरा, केएमपी या सोहना-अलवर) बिना रुके आसानी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकेगा। अलीपुर एक तरह से कई सड़कों का विशेष जंक्शन होगा।

विज्ञापन

सीधे दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी

इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी सीधी दिल्ली से होगी। दिल्ली के धौलाकुंआ से गुरुग्राम के इफको चौक से राजीव चौक होते गुरुग्राम-सोहना हाईवे के जरिए इस एक्सप्रेसवे का सफर किया जा सकेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने दिल्ली-एनसीआर के शहरों को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के बड़े शहरों को सीधे कनेक्ट करने के लिए इस एक्सप्रेसवे की अवधारणा को तैयार किया था। 1,380 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 95 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक गुरुग्राम-दौसा फेज शुरू करने के लिए निर्माण में तेजी लाई गई है। निश्चित ही हम दिसंबर तक इस फेज पर वाहन दौड़ाने में सफल होंगे। इस फेज का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कुछ जरूरी औपचारिकताएं हैं, जिन्हें पूरा किया जा रहा है।
- मुदित गर्ग, परियोजना निदेशक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (एनएचएआई)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed