फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicles will run at full speed, now the Outer Master Road will be seen in a new look.

Gurugram News: सरपट दौड़ेंगे वाहन, अब नए रंग-रूप में दिखेगी आउटर मास्टर रोड

Sun, 07 Jun 2026 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will run at full speed, now the Outer Master Road will be seen in a new look.
मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा जीएमडीए, सर्विस रोड, साइकिल ट्रैक व फुटपाथ भी बनाया जाएगा
विज्ञापन


नंबर गेम - 9.89 करोड़ रुपये खर्च करेगा जीएमडीए


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-114 स्थित आउटर मास्टर रोड जल्द नए रंग-रूप में दिखेगी। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ग्रीन बेल्ट, ड्रेनेज व्यवस्था और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किए जाएंगे। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। इस पर करीब 9.89 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए न्यू गुरुग्राम की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सेक्टर-99 से सेक्टर-115 तक की मास्टर सड़कों के विकास की योजना पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-114 की आउटर मास्टर रोड के साथ-साथ सर्विस रोड, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और ग्रीन बेल्ट का कार्य कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, शहर में गैर-मोटर चालित परिवहन (नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मास्टर सड़कों के साथ साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा सड़कों के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वर्तमान में कई स्थानों पर ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण की समस्या है। जीएमडीए अतिक्रमण हटाकर इन क्षेत्रों को विकसित और हरा-भरा बनाने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या भी गंभीर हो जाती है। इसे देखते हुए सड़क के दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी। सर्विस रोड बनने से स्थानीय यातायात और मुख्य मार्ग के यातायात को अलग किया जा सकेगा, जिससे जाम की समस्या कम होगी और आवागमन अधिक सुगम बनेगा। ऐसे में सेक्टर 114 आउटर की मास्टर रोड की सर्विस रोड, ग्रीनबेल्ट और फुटपाथ का निर्माण समेत अन्य का अलग से टेंडर जारी किया गया है। 9.89 करोड़ रुपये खर्च को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य कैरिजवे के निर्माण के लिए पहले ही जारी हो चुका है टेंडर
जीएमडीए सेक्टर-114 की आउटर मास्टर रोड के मुख्य कैरिजवे के उन्नयन के लिए पहले ही अलग से टेंडर जारी कर चुका है। इस कार्य पर करीब 7.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत लगभग 750 मीटर लंबे मुख्य कैरिजवे का पुनर्निर्माण और उन्नयन किया जाएगा। सड़क के जीर्णोद्धार से सेक्टर-114 और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सेक्टर-114 दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर तेजी से विकसित हो रहा प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र है। यह कापसहेड़ा-नजफगढ़ रोड से जुड़ा हुआ है और द्वारका एक्सप्रेसवे के समानांतर स्थित है। क्षेत्र में कई आवासीय और बिल्डर परियोजनाएं भी विकसित की जा रही हैं।


सेक्टर-99 से 115 तक सड़कों का होगा विकास
जीएमडीए के अनुसार, सेक्टर-99 से सेक्टर-115 तक की मास्टर सड़कों के विकास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है। योजना के तहत इन सड़कों पर जल निकासी व्यवस्था, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न परियोजनाओं को लागू किया जाएगा।



----------------------------
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-99 से सेक्टर-115 तक की सड़कों के विकास के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। चरणबद्ध तरीके से मास्टर रोड और सर्विस रोड के विकास का कार्य किया जाएगा। सेक्टर-114 की आउटर मास्टर रोड के मेन कॉरिडोर और सर्विस रोड संबंधित अन्य विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। -शेखर नांदल, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed