फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Vehicles queue up at petrol pumps, tanks filled

पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की कतार, फुल करवाए टैंक

Sun, 14 Nov 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vehicles queue up at petrol pumps, tanks filled
गुरुग्राम। ऑल हरियाणा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को 24 घंटे के लिए पूरे प्रदेश में हड़ताल रहेगी। पंप संचालक वैट घटाने, कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पेट्रोल पंप मालिकों को नकली डीजल की आपूर्ति को लेकर भी बड़ी शिकायत है। पंप मालिक नकली डीजल की बिक्री पर पूरी तरह रोक की मांग कर रहे हैं। पेट्रोल पंप मालिकों की हड़ताल के बारे में अधिकांश लोगों को पता चल गया था, जिसके चलते रविवार को पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही। कई जगहों पर तो वाहनों की कतार देखने को मिली। लोगों ने वाहनों के टैंक फुल करवा लिए।
विज्ञापन

सोहना, पटौदी, फर्रूखनगर, मानेसर समेत पूरे जिले में पंप मालिकों की हड़ताल का असर रहेगा। मालूम हो कि हरियाणा पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 15 नवंबर को 24 घंटे पेट्रोल पंप बंद का आह्वान किया है। मालूम हो कि नए व पुराने शहर को मिलाकर जिले में करीब 150 पेट्रोल पंप हैं, जिसमें विभिन्न कंपनियों के पेट्रोल पंप शामिल हैं। इनमें सोहना के 14 पेट्रोल पंप बंद हैं। सभी पंपों के मालिकों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए इसमें शामिल होने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पंजाब के बराबर वैट की मांग कर पंप संचालक
खास बात यह है कि इस समय शादी-विवाह का समय चल रहा है, जिसको देखते हुए वाहन चालकों को चिंता सता रही है। वहीं जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य किशोर यादव का कहना है कि पेट्रोल पंप एसोसिएशन की ओर से मांग की जा रही है कि हरियाणा में पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले वैट को घटाकर पंजाब के घटे हुए वैट के बराबर कर दिया जाए। पेट्रोल पंप संचालक एक्साइज ड्यूटी में कटौती से हुए नुकसान की भरपाई की मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 नवंबर को सरकार ने कम की थी कीमतें
बता दें कि 3 नवंबर को केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। ऐसे में पेट्रोल पंपों पर फुल स्टॉक होने से प्रति पंप संचालक को लगभग 5 लाख तक का नुकसान हुआ है।
एसोसिएशन की ओर से आए संदेश के अनुसार सुबह से हड़ताल रहेगी। पंप कब खोले जाएंगे इसके लिए एसोसिएशन की ओर से आने वाले निर्णय का इंतजार है।
- धर्मवीर यादव, मैनेजर, विजय ब्रदर्श पेट्रोल पंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed