फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Various facilities in tower of justice

बेहतरीन सुविधाओं से लैस होगा टावर ऑफ जस्टिस

Thu, 24 Sep 2020 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Various facilities in tower of justice
गुरुग्राम में तैयार हो रहा टॉवर ऑफ जस्टिस - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। जिले में बन रही टावर ऑफ जस्टिस अदालत बेहतरीन सुविधाओं से लैस होगी। यह प्रदेश की पहली ऐसी जिला अदालत होगी जिसमें मॉल की तरह स्वचालित सीढ़ियां होंगी। लोक निर्माण विभाग ने पहले इसमें लिफ्ट के साथ साधारण सीढ़ियों का प्रावधान किया था। टावर निर्माण का 72 फीसदी कार्य पूरा होने के बाद अब योजना में बदलाव कर स्वचालित सीढ़ियां भी इसमें बनाने की तैयारी है। साथ ही, बेसमेंट में तीन और पार्किंग भी बनेंगी। इससे लागत में 27 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी भी होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रदेश की पहली स्वचालित सीढ़ियों वाली जिला अदालत होगी। इससे साइबर सिटी की अलग पहचान बनेगी। वर्तमान में अदालतें, विकास सदन, लघु सचिवालय समेत जिला अदालत परिसर में लगाई जाती हैं। साल 2017 में 79 करोड़ रुपये से लोक निर्माण विभाग को कार्य की अनुमति मिली थी। इसके बाद टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण शुरू किया गया। भूतल समेत बेसमेंट में दो पार्किंग बनेंगी। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होगी। दूसरी से छठे तल तक 10-10 अदालतें बनेंगी। सातवीं मंजिल पर पांच अदालतें होंगी। सबसे ऊपर जज व वकील पुस्तकालय समेत कैंटीन बनेगी। स्वचालित सीढ़ियों के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बेसमेंट पार्किंग की निविदा जल्द होगी जारी
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, भूतल और दो बेसमेंट पार्किंग की व्यवस्था बेहद कम है। इसमें न्यायाधीश समेत अदालत में कार्य करने वाले स्टाफ के वाहन ही खड़े किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए बेसमेंट की तीन अलग से पार्किंग बनाने की योजना बनाई गई है। इसकी निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी अदालत के पास मुख्य सड़क होगी अदालत का हिस्सा
निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में अदालत परिसर के बाहर जिस सड़क को बंद किया गया है, उसेे परिसर का आंतरिक हिस्सा बनाया जाएगा। सभी के लिए अदालत में जाने का रास्ता सोहना रोड से होगा। अधिवक्ता चेंबर पुराने अदालत परिसर में ही रहने से एक अलग रास्ता बनाकर बंद की गई सड़क से जोड़ा जाएगा। इस रास्ते को केवल अधिवक्ताओं के लिए बनाया जाएगा।

टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण सितंबर 2021 तक कर लिया जाएगा। पहली बार अदालत परिसर में स्वचालित सीढ़ियों का प्रावधान किया जा रहा है। 27 करोड़ रुपये से अतिरिक्त पार्किंग बनाई जा रही है।
- राजीव यादव, अधीक्षक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed