{"_id":"69b54eb47a27e89e8208beda","slug":"using-bpcl-cards-the-driver-filled-fuel-worth-rs-478-lakh-in-his-vehicles-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82085-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीपीसीएल कार्डों को प्रयोग कर चालक ने गाड़ियों में डलवाया 4.78 लाख रुपये का फ्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीपीसीएल कार्डों को प्रयोग कर चालक ने गाड़ियों में डलवाया 4.78 लाख रुपये का फ्यूल
विज्ञापन
कंपनी के डायरेक्टर ने चालक के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में दर्ज कराई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एक डायग्नोस्टिक कंपनी के निदेशक के साथ उनके ही निजी चालक द्वारा गाड़ियों में 4,78,774 रुपये फ्यूल डलवाकर धोखाधड़ी की है। आरोपी चालक ने कंपनी के फ्यूल कार्ड्स का दुरुपयोग करके नौ माह में करीब पौने पांच लाख रुपये का फ्यूल डलवाया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-108 स्थित शोभा सिटी निवासी डॉ. मुदित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निदेशक हैं। कंपनी की गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए उन्हें बीपीसीएल के कई फ्यूल कार्ड दिए गए थे। उन्होंने मार्च 2025 में फर्रुखनगर के जडोला गांव निवासी रमेश को गाड़ियों के लिए चालक के तौर पर नौकरी पर रखा था। गाड़ियों में तेल डलवाने के लिए डॉ. मुदित गुप्ता ने रमेश को कंपनी ने अलग-अलग माह में जारी पांच बीपीसीएल कार्ड उनके पिन नंबर दे दिए थे। आरोप है कि धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के अकाउंटेंट ने डॉ. मुदित को बताया कि उनके कार्ड से तेल की खपत असामान्य रूप से बहुत ज्यादा हो रही है। जब पांचों कार्ड की जानकारी निकलवाई तो पता चला कि चालक रमेश ने मार्च 2025 से दिसंबर 2025 के बीच गुरुग्राम के अलग-अलग पेट्रोल पंपों से कार्ड स्वैप कराकर 4,78,774 रुपये फ्यूल डलवाया है। छानबीन में पता चला कि चालक रमेश ने कई बार तेल के बदले नकद रुपये भी ले लिए।
जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बीपीसीएल कार्ड का रिकॉर्ड जांचा जा रही और फ्यूल डलवाने के बारे में चालक से भी पूछताछ की जाएगी।