फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Used to steal mobile account and emptied it from net banking, caught

मोबाइल चोरी कर नेट बैंकिंग से खाली करता था खाता, दबोचा

Tue, 06 Oct 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Used to steal mobile account and emptied it from net banking, caught
मोबाइल चोरी कर नेट बैंकिंग से खाली करता था खाता, दबोचा
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-31 अपराध शाखा पुलिस ने राजस्थान के जयपुर निवासी यश शर्मा को गिरफ्तार कर मोबाइल चोरी करने के बाद बैंक खाता खाली करने के मामले का खुलासा किया है। वह मोबाइल चोरी करने के बाद उसका सिम अपने हैंडसेट में डाल लेता था। इसके बाद उस सिम पर बैंक से ओटीपी मंगाता और बैंक खाता खाली कर देता। यश के पास से पुलिस ने 1 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड व एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
राजस्थान के झूंझनू जिले के मूल निवासी वसीम अकरम ने 21 सितंबर को डीएलएफ-3 थाने को दी शिकायत में बताया कि वह शहर की एक कंपनी में वेब डिजाइनर है। वह डीएलएफ फेज-3 के बिहारी सब्जी मंडी इलाके में पीजी में रहता है। 12 सितंबर की शाम वह पीजी की रसोई में चाय पीने गया था। अपना मोबाइल उसने कमरे में ही छोड़ दिया था। करीब एक घंटे बाद वह लौटा तो मोबाइल गायब था। तलाशने के बाद भी फोन नहीं मिला तो वह नजदीकी एयरटेल व जियो स्टोर पर गया और अपने दोनों सिम बंद करा नए ले लिए।
विज्ञापन

रात को उसने नेट बैंकिंग पर अपना खाता चेक किया तो पता चला कि अलग-अलग 9 ट्रांजेक्शन के जरिये 3,96800 रुपये निकाले जा चुके हैं। उसने डीएलएफ फेज-3 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद सेक्टर-31 अपराध शाखा ने 5 अक्तूबर को सरहोल टोल प्लाजा के नजदीक से साइबर अपराधी यश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि चोरी किए मोबाइल से सिम निकालकर उसने अपने हैंडसेट में डाला। बैंक से ओटीपी मंगाया और अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद एटीएम के जरिये पैसे निकाल लिए। उसने इस रकम से फ्लिपकार्ट से एक आइफोन भी मंगाया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed