फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Uproar by placing the body of the deceased in front of the band owner's house

Gurugram News: बैंड मालिक के घर के सामने मृतक के शव को रखकर हंगामा

Fri, 27 Feb 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar by placing the body of the deceased in front of the band owner's house
संचालक पर इलाज के रुपये नहीं देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-28 में बुक माई बरात के संचालक के घर के सामने बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि संचालक वरुण के पास सभी ढोल वाले कार्य करते थे। 13 फरवरी की रात बुकिंग पर जाने के दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान 6 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आईं। जिसमें से रोहित नाम के युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों ने एंबुलेंस के अंदर मृतक का शरीर रखकर संचालक के घर के सामने रखकर हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद संचालक की ओर से कहा गया कि इलाज में सभी रुपये वह देगा, लेकिन न तो वरुण मिलने आया और न ही रुपये दिए।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रोहित व पूरी टीम 11 फरवरी को भरतपुर, राजस्थान के लिए एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसके बाद 12 फरवरी की रात को रोहित के पास संचालक का फोन आता है कि 14 फरवरी को किसी को अन्य स्थान पर बुकिंग है। जिसके बाद रात करीब एक बजे सभी लोग वहां से निकल जाते हैं, तभी अलवर टोल पार करते ही एक डंपर ने बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिया, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को अमृता अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया । अस्पताल पहुंचने के बाद ही परिवार को इसकी सूचना मिली। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो सभी का इलाज चल रहा था। परिवार ने बुक माई बारात के संचालक वरुण को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि इलाज के दौरान करीब सात से आठ लाख का खर्चा आया है। उनका कहना है कि यदि समय पर रुपये मिलते तो शायद रोहित की जान बच सकती थी। ढोल बजाने वाले सभी लोग इकट्ठे होकर परिवार के लिए रुपये की मांग कर रहे हैं। सभी का कहना है कि जब तक परिवार को आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी। तब तक मृतक के शरीर को अग्नि नही दी जाएगी और संचालक के घर के बाहर ही इसी प्रकार प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed