फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Under Nirogi Haryana, families with income up to Rs 3 lakh can also get free checkups.

Gurugram News: निरोगी हरियाणा के तहत तीन लाख तक की आय वाले परिवार भी करा सकेंगे मुफ्त जांच

Fri, 27 Feb 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Under Nirogi Haryana, families with income up to Rs 3 lakh can also get free checkups.
जांच के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य
विज्ञापन

सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा किया है, जिससे बेहतर इलाज मिल सके। निरोगी हरियाणा योजना के तहत अब तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार भी मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा सकेंगे।
पहले यह सुविधा केवल एक लाख 80 हजार रुपये तक आय वाले परिवारों के लिए ही उपलब्ध थी। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) का होना अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति में किसी भी प्रकार की बीमारी पाई जाती है, तो उसकी सभी आवश्यक जांच निशुल्क किए जाएंगे। इन परिवारों के सदस्यों की सघन स्वास्थ्य जांच प्रत्येक दो वर्षों में एक बार की जाएगी। जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए लाभार्थियों को छह आयु श्रेणियों में बांटा गया है। आयु के अनुसार शारीरिक परीक्षण के साथ 25 से अधिक निशुल्क जांचें भी की जाएंगी, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में निरोगी हरियाणा योजना में बदलाव के बाद से जांच शुरु कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


आयु वर्ग के अनुसार लगभग 25 विभिन्न प्रकार की जांचें निम्नानुसार की जाएंगी
| श्रेणी | आयु वर्ग | जांच


| श्रेणी 1 | 0–6 माह | हीमोग्लोबिन
| श्रेणी 2 |
6–59 माह | हीमोग्लोबिन
| श्रेणी 3 | 5–18 वर्ष | हीमोग्लोबिन, एफबीएस/आरबीएस (ब्लड शुगर), मूत्र की सामान्य जांच
| श्रेणी 4 | 18–40 वर्ष | सीबीसी, एफबीएस/आरबीएस, सीरम कोलेस्ट्रॉल, ब्लड यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, मूत्र की सामान्य जांच
| श्रेणी 5 |
40–60 वर्ष | सीबीसी, एफबीएस/आरबीएस, सीरम कोलेस्ट्रॉल, ब्लड यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, मूत्र की सामान्य जांच, टीएसएच, पीएसए, पीएपी स्मीयर



| श्रेणी 6 |
60 वर्ष से अधिक | सीबीसी, एफबीएस/आरबीएस, सीरम कोलेस्ट्रॉल, ब्लड यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, मूत्र की सामान्य जांच, टीएसएच, पीएसए, पीएपी स्मीयर

वर्जन
अब तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार भी निरोगी हरियाणा योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल से लोगों को समय रहते अपनी बीमारी का पता चल सकेगा। सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच पूरी तरह निशुल्क की जाएंगी, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। - डाॅ लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थय विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article