{"_id":"5d49c3158ebc3e6cb8325c90","slug":"unctroled-car-accident-with-cab-5-injuried-gurgaon-news-noi4536933111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार की टक्कर से कैब सवार पांच युवक-युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार की टक्कर से कैब सवार पांच युवक-युवती घायल
विज्ञापन
गुरुग्राम। फरीदाबाद रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार ने सड़क के दूसरी तरफ खड़ी उबर कैब को टक्कर मार दी। इसमें पांच युवक-युवतियां घायल हो गए। हादसे में आरोपी कार चालक को चोटें आई हैं। लोगों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। युवती की शिकायत पर मंगलवार को डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक घायल चालक कौन से अस्पताल में दाखिल है पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी स्नेहा घोष फरीदाबाद रोड स्थित वैली व्यू सोसायटी में किराये पर रहती है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सोमवार शाम को स्नेहा ने अपने दोस्त अंकुर, रोहिणी, निधि और सायनी के साथ दिल्ली हौज खास जाने के लिए उबर कैब बुक की। रात करीब साढ़े 9 बजे मेट्रो वैली सोसायटी पार गुरुग्राम की ओर से तेज रफ्तार में सड़क के दूसरी तरफ एक कार आई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई इसके बाद सड़क के दूसरी ओर खड़ी युवती की कैब में टक्क्र मार दी। जोरदार झटका लगने से कैब चालक समेत सभी युवक-युवतियों को चोटें लगी। हादसे में आरोपी कार सवार को भी चोट लगी। हादसे के बाद युवती समेत उसके दोस्तों को गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद सभी की हालत बेहतर बताई। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।