फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two women and an advocate arrested in honey trap case

Gurugram News: हनी ट्रैप में फंसाने के मामले में दो महिलाएं और अधिवक्ता गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two women and an advocate arrested in honey trap case
बुजुर्ग से 10 लाख रुपये मांग रहे थे आरोपी, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भिवानी निवासी अधिवक्ता कुलदीप मलिक (40), रत्न विहार दिल्ली निवासी आशा (47) व सेक्टर-27 रोहतक निवासी कंचन उर्फ कृतिका (24) के रूप में हुई है। पीड़ित की बेटी की शिकायत पर 28 अगस्त को पालम विहार थाने में मामला दर्ज किया था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बुजुर्ग ने रुपये नहीं दिए तो एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
सेक्टर-67 निवासी पीड़ित बुजुर्ग की बेटी ने पालम विहार थाने में दी शिकायत में बताया कि दो महिलाओं आशा व कंचन उर्फ कृतिका ने 24 मई को उनके पिता को पहले मिस्ड कॉल दी और बाद में दोस्ती करके बातचीत करनी शुरू कर दी। इसके कुछ दिन बाद दोनों महिलाएं उनके घर आ गईं और एक महिला ने उनके पिता को शारीरिक संबंध बनाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद वे दोनों महिलाएं चली गईं। इसके बाद दोनों महिलाओं ने ब्लैकमेल करते हुए रुपये के लिए कॉल करने लगीं। महिलाओं ने उनके पिता से 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी। जब पीड़ित ने रुपये देने से मना किया तो महिला ने बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित ने अपने अधिवक्ता अंकित गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज के साथ डीसीपी करण गोयल से मुलाकात करके मामले से अवगत कराया। वहीं, साक्ष्य के तौर पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी। इस ऑडियो में अधिवक्ता कुलदीप मलिक ने महिला और उसके गिरोह के सरगना से बुजुर्ग को झूठे मामले से मुक्त कराने के लिए 6.5 लाख रुपये का सौदा करने की बात कही थी। जांच अधिकारी दिनेश राठी ने बताया कि बुजुर्ग को झूठे केस में फंसाकर रुपये मांगने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed