फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two roads in Ward Nos. 20 and 21 will be developed as model roads.

Gurugram News: वार्ड नंबर-20 और 21 की दो सड़कें बनेंगी मॉडल रोड

Sun, 05 Apr 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Two roads in Ward Nos. 20 and 21 will be developed as model roads.
परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 13 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की कनेक्टिविटी और सड़क व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई है। इसके तहत जोन-4 के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-20 और 21 की प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर कुल मिलाकर 13 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इन व्यस्त इलाकों में यातायात के दबाव को कम करना है।
वार्ड नंबर-20 के अंतर्गत डिवीजन-4ए में हांगकांग बाजार से लेकर गोल्फ कोर्स रोड तक की सड़क का निर्माण और नवीनीकरण के लिए 5.44 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। इस परियोजना में सड़क की मरम्मत के साथ-साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड नंबर-21 में आर्टेमिस अस्पताल रोड से हांगकांग बाजार तक की सड़क के लिए 7.60 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि तय की गई है। इसमें पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और बेहतर लैंडस्केपिंग शामिल होगी। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम के इन प्रमुख क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed