फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   two RAF companies are also deployed in Sohna with flag march

Nuh Violence: नूंह से लेकर गुरुग्राम तक सुरक्षाबल तैनात, सोहना पहुंची RAF की दो टुकड़ियां; निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 01 Aug 2023 08:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सोहना
अमर उजाला नेटवर्क, सोहना Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

सुरक्षा के मद्देनजर सोहना में आरएएफ की दो कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है।

विज्ञापन
two RAF companies are also deployed in Sohna with flag march
सोहना में सुरक्षाबल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते सोमवार को सोहना में हुए उपद्रव को लेकर आरएएफ की दो कंपनियां सोहना में पहुंची है। जहां एक कंपनी बादशाहपुर में तैनात की जाएगी, जबकि दूसरी सोहना क्षेत्र में गश्त करेगी। शहर थाना सोहना में हुए उपद्रव को लेकर डीसीपी साउथ सिद्धार्थ जैन और एसीपी नवीन कुमार पहुंचे। उन्होंने दिन भर की घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन

डीसीपी साउथ सिद्धांत जैन ने बताया कि इस उपद्रव को लेकर चार मामले दर्ज किए गए हैं। जहां कुछ उपद्रवी हिरासत में भी लिए है। इसके अलावा एसीपी नवीन कुमार ने फ्लैग मार्च के दौरान देर शाम धारा 144 के तहत बाइक पर घूम रहे कुछ युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। उनकी बाइक शहर थाना सोहना में इंपाउंड कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह से सोहना पहुंची सांप्रदायिक टकराव की तपिश के चलते जिला प्रशासन ने जिले के संवेदनशील कस्बे सोहना, मानेसर और पटौदी में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की फेंक न्यूज, अफवाह या भड़काऊ भाषण आदि का प्रसार न हो, इसके लिए यह कदम उठाया है। इसके अलावा जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जिले के लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन द्वारा सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ाई जा चुकी है। शहरवासी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि जिले में लोगों के आवागमन को लेकर किसी प्रकार की मनाही नहीं है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लगाई गई है, जोकि आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।

नूंह हिंसा पर हरियाणा सरकार का मानना है कि इस हिंसा में नूंह क्षेत्र से बाहर के लोग भी शामिल हैं। फिलहाल, हिंसा को लेकर कुल 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 70 लोगों को नामजद करते हुए हिरासत में लिया गया है। दंगे में शामिल स्थानीय और बाहरी लोगो की वीडियो फुटेज और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कहना है कि इस षड़यंत्र में कोई भी शामिल रहा हो, उसको बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद से डीजीपी पीके अग्रवाल और सीआईडी चीफ आलोक मित्तल ने नूंह में डेरा डाल लिया है। वहीं, केंद्र से मांगी गई 20 कंपनियों में से 16 कंपनियां मेवात पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही हरियाणा की 30 पुलिस कंपनियां मौके पर पहुंच गई हैं और आस-पास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल को यहां पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भी मुख्य सचिव से प्रदेश के हालात को लेकर फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed