गुरुग्राम में हादसा: महेंद्र को बचाने कूदा रंजीत, लेकिन दोनों को नहीं मिली जिंदगी; नहीं आता था किसी को तैरना
मृतकों की पहचान बिहार के वैशाली निवासी रंजीत राय (48) और दिल्ली के बिजवासन निवासी महेंद्र पाल (34) के रूप में हुई है। लकड़ी के गोदाम में लेबर का काम करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के बजघेड़ा गांव में बुधवार को दोपहर बाद बारिश के पानी से भरे तालाब में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिलने पर बजघेड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव टीम की मदद से शाम करीब 6 बजे दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
मृतकों की पहचान बिहार के वैशाली निवासी रंजीत राय (48) और दिल्ली के बिजवासन निवासी महेंद्र पाल (34) के रूप में हुई है। लकड़ी के गोदाम में लेबर का काम करते थे।
दोनों को नहीं आता था तैयार
पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे वे दोनों तालाब की ओर चले गए थे। कुछ समय तक वे तालाब के किनारे बैठे रहे और इसके बाद वे दोनों नहाने के लिए गहरे तालाब में उतर गए। कुछ देर नहाने के बाद रंजीत पानी से बाहर आ गया, जबकि महेंद्र अंदर ही रहा। महेंद्र पाल तालाब के गहरे हिस्से में फिसलकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए रंजीत राय भी दोबारा पानी में कूद गया। पता चला है कि दोनों को तैरना नहीं आता था। इस कारण वे तालाब के पानी मे डूब गए।
दो घंटे के बाद बाहर निकाले गए शव
जब राहगीरों ने दोनों को तालाब में डूबते देखा तो डायल 112 पर कॉल करके पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बजघेड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ विभाग में कॉल करके घटना के बारे में जानकारी देकर बचाव टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से दोनों शवों को निकाला।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने करीब 6 बजे शवों को बाहर निकालकर उनकी पहचान करवाई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को घटना के बारे में सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है कि घटना के दौरान उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.