फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two miscreants who opened fire on police arrested

Gurugram News: पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants who opened fire on police arrested
होडल। थाना मुंडकटी पुलिस ने पलवल क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पांच जनवरी को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद फरार हुए अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फरार हुए बदमाश जीतन उर्फ खडिया उर्फ प्रमोद निवासी आलमपुर थाना भिवाड़ी व टेकचंद उर्फ टेका निवासी बिल्लोचपुर के बताए गए हैं। डीएसपी मनोज वर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच जनवरी की देर रात दो से तीन बजे के बीच हाईवे स्थित गांव सेवली रोड के पास लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। जैसे ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बदमाशों पर गोलियां चलाईं, जिसमें बदमाश अशोक निवासी काशीपुर व अलवर निवासी विनोद बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश जीतन उर्फ खडिया उर्फ प्रमोद व टेकचंद उर्फ टेका अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। टीम ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। डीएसपी ने बताया कि फरार बदमाशों के लिए क्राइम ब्रांच व थाना मुंडकटी पुलिस के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सूचना के आधार पर सोहना रोड पलवल से आरोपी बदमाश जीतन उर्फ खडिया उर्फ प्रमोद व टेकचंद उर्फ टेका काबू कर लिया। पुलिस ने बदमाशों को पूछताछ के लिए अदालत से मिली रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed