{"_id":"652055c02fe5a808620fb464","slug":"two-illegal-colonies-being-built-on-seven-acres-in-sohna-demolished-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-15774-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में सात एकड़ में बनाई जा रही दो अवैध कॉलोनी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में सात एकड़ में बनाई जा रही दो अवैध कॉलोनी ध्वस्त
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन ने की कार्रवाई, निर्माण करने पर मुकदमे की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन ने शुक्रवार को सोहना में सात एकड़ में बनाई जा रहीं दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी बनाने वालों को चेतावनी दी है कि अगर निर्माण जारी रखा तो विभाग उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा सकता है।
विभाग को सूचना मिल रही थी कि सोहना में कुछ लोग अवैध कॉलोनी विकसित करने का काम कर रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद शुक्रवार को स्थानीय पुलिस बल के साथ डीटीपी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यहां पर रेलवे लाइन के पास पांच एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में दो डीपीसी स्तर तक के निर्माण ध्वस्त कर दिए।
पलवल रोड पर दो एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में चार बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के समय ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही डीटीपी बिनेश कुमार ने मौके पर लोगों को बताया कि वह अवैध कॉलोनियों में जमीन की खरीदारी न करें। कार्रवाई के दौरान शुभम शर्मा और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।