फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two got lifetime jail punishment in murder case

युवक का अपहरण कर हत्या मामले में दो को उम्रकैद

Thu, 01 Aug 2019 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two got lifetime jail punishment in murder case
गुरुग्राम। अदालत ने फिरौती के लिए युवक का जोधपुर से अपहरण कर पटौदी में हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर 90-90 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस के शर्मा ने गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामले में अनुसार 25 जनवरी को पटौदी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मंदपुरा के खेतों में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया था। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक की जेब से जोधपुर की टिकट मिली थी जिस पर पुलिस ने जोधपुर में उसकी तलाश शुरू कर दी। जोधपुर पहुंची पुलिस को मृतक का सुराग लग गया। मृतक की पहचान भोजपुर बिहार निवासी के रूप में हुई। जांच के दौरान पता लगा कि मृतक के पड़ोस के मकान में युवक नरेला दिल्ली निवासी संजय दत्त (28) रहता था। संजय पर 50 हजार रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन

मृतक की आर्थिक स्थिति के बारे में संजय को बखूबी पता था। इस पर संजय मृतक को बहला फुसलाकर खेतड़ी, सिघाना होते हुए अपने साथ गुरुग्राम लेकर आ गया। यहां संजय का साथी जींद के राज नगर कॉलोनी निवासी संजीत मौजूद थे। दोनों ने मिलकर उसको बंधक बना लिया और उसे बीयर में नशीला पदार्थ पिलाकर गला दबा दिया। साथ ही उसके गले पर ब्लेड से कई कट मार दिए और हत्या के बाद उसके शव को गांव मंदपुरा के हरदेवा बाबा मंदिर के पीछे खेत में डाल दिया। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अदालत में जो सबूत व गवाह पेश किए गए उनसे आरोपियों पर लगे आरोप साबित हो गए, जिस पर अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान
मामले की जांच में संलिप्त रहे पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त मोहम्मद अकिल ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है। मोहम्मद अकिल ने बताया कि जब शव मिला तो वह अज्ञात था। इस मामले में मृतक की पहचान करने के साथ उसके हत्यारों का पता लगाना बहुत बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती को पटौदी थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने स्वीकार करते हुए न केवल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया बल्कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर उसे सजा भी दिलवाई। पुलिस आयुक्त ने जांच में शामिल रहे सभी पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार सहित प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed