फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two friends were rendered unconscious by giving them intoxicants, the women ran away with jewelery and cash

Gurugram News: दो दोस्तों को नशीला पदार्थ पिलाकर किया बेसुध, जेवरात व नकदी लेकर फरार हुईं महिलाएं

Sun, 10 Dec 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two friends were rendered unconscious by giving them intoxicants, the women ran away with jewelery and cash
कार में लिफ्ट लेकर वशीभूत कर ले गईं थी होटल, कई दिन उपचार के बाद ठीक हुए युवक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-40 क्षेत्र में कार सवार दो दोस्तों से लिफ्ट मांगकर दो महिलाएं उन्हें वशीभूत कर होटल के कमरे में ले गईं। जहां से लाखों की नगदी व जेवरात लेकर फरार हो गईं। महिलाओं ने युवकों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया था। होटल कर्मियों ने पुलिस को बुलाकर युवकों को परिजनों के हवाले किया। युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि वह कार से अपने दोस्त देवेंद्र के साथ निजी काम से गुरुग्राम आया था। काम पूरा करने के बाद सेक्टर-29 होते हुए वे अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में पानी की बोतल लेने के लिए रुका तो कार के पास दो महिलाएं आई और राजीव चौक तक के लिए लिफ्ट मांगी। देर रात का समय होने के चलते उसने महिलाओं को कार में बैठा लिया। आरोप है कि महिलाएं कार में मंत्र पढ़कर सुनाने लगी तो दोनों युवक वशीभूत होकर होशोहवास में नहीं रहे। इसके बाद महिलाओं के कहे अनुसार वे काम करने लगे। महिलाओं ने उन्हें होटल में जाने के लिए कहा तो वे एक होटल में चले गए। जहां महिलाओं ने अपनी व उनकी आईडी देकर होटल के कमरे बुक कराए। सुरेश ने इस दौरान हाथ में करीब दो लाख रुपये का सोने का कड़ा व रत्नों से जड़ी छह अंगूठी व सोने की चेन व महंगी घड़ी पहन रखी थी। महिलाओं ने दोनों दोस्तों को वशीभूत करके उनके जेवरात उतरवा लिए और मोबाइल भी ले लिया। वहीं देवेंद्र का मोबाइल लेने के साथ उसके पर्स से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर महिलाएं फरार हो गई। दूसरे दिन जब कमरे से कोई भी बाहर नहीं निकला तो होटल कर्मियों ने कमरा खोला तो दोनों युवक बेहोशी की हालत में थे। जिस पर पुलिस को बुलाया गया और युवकों को परिजनों के हवाले किया गया। कई दिन उपचार चलने के बाद सुरेश पूरी तरह से ठीक हुआ तो पुलिस को शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और होटल की सीसीटीवी फुटेज लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed