फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two freighters clashed on the highway, jammed

हाईवे पर भिड़े दो मालवाहक, लगा जाम

Fri, 28 Jan 2022 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Two freighters clashed on the highway, jammed
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से गुरुग्राम आने के दौरान पिकअप वाहन में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। इसी के बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार करीब तीन बजे दिल्ली की तरफ एक पिकअप वाहन जयपुर हाईवे से गुरुग्राम आ रहा था। तभी पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे पिकअप आगे चल रहे वाहन में घुस गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पिकअप चालक को भी चोट आई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर यातायात पुलिस टीम और हाईवे के मार्शल मौके पर पहुंचे। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर करन सिंह ने बताया कि पिकअप में पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed