फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two days left for the school to open, teachers did not investigate corona

स्कूल खुलने में दो दिन शेष, शिक्षकों की नहीं हुई कोरोना जांच

Sat, 19 Sep 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two days left for the school to open, teachers did not investigate corona
स्कूल खुलने में दो दिन शेष, शिक्षकों की नहीं हुई कोरोना जांच
विज्ञापन

गुरुग्राम (अंजू सिंह)। जिले में सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे, लेकिन शिक्षा विभाग ने अब तक शिक्षकों की कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं कराई है। शिक्षक जिला स्तर पर विभागीय आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने 16 सितंबर को ही पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कोरोना जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। वहीं शिक्षकों का कहना है कि इस बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। शिक्षा अधिकारी इस संबंध में सूचना देने से बच रहे हैं। हालांकि शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूल खोलने से पहले सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों की कोरोना जांच अनिवार्य है। ऐसे में सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों के सामने भी असमंजस की स्थिति है।
स्कूलों में सामाजिक दूरी की तैयारियां पूरी
सरकारी और निजी स्कूलों में सामाजिक दूरी के निशान बना दिए गए हैं। छात्रों को बुलाने संबंधी कमेटियां का गठन किया जा रहा है। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की प्राचार्य सुमन ने बताया कि तैयारी पूरी है। अभिभावकों से सहमति प्राप्त छात्रों को ही स्कूल में बुलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना जांच से संबंधित कोई व्यवस्था नहीं की गई है। अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभाग को स्कूलों में कोरोना जांच कैंप की व्यवस्था करनी चाहिए। सभी शिक्षक जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन शिक्षकों द्वारा अपने स्तर पर कोरोना जांच कराना संभव नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक ठाकरान, जिला प्रधान, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन
सोमवार से स्कूलों में छात्रों को बुलाया जा रहा है। विभाग ने कोरोना जांच से संबंधी कोई भी निर्देश जारी नहीं किए हैं। जल्द ही स्कूलों में कैंप लगाकर शिक्षकों की कोरोना जांच कराई जानी चाहिए।

- यशपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा शिक्षण संस्थान।
जो ऑनलाइन कक्षाओं में जुड़ने में असमर्थ थे उन छात्रों को पहले बुलाया जाएगा। स्कूलों के द्वारों के बाहर ही सामाजिक दूरी के निशान लगाए जाएंगे। कक्षाओं के साथ ही शौचालय आदि में सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।
- कल्पना सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed