फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two-day training of Science-Mathematics teachers at SCERT Haryana

Gurugram News: एससीईआरटी हरियाणा में विज्ञान-गणित शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण

Fri, 17 Jul 2026 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Two-day training of Science-Mathematics teachers at SCERT Haryana
गुरुग्राम। हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी में 16 और 17 जुलाई को विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनोवेशन एंड साइंस प्रमोशन फाउंडेशन आईएसपीएफ ने सीमेंस इंडिया के सहयोग से किया। इसमें गुरुग्राम के 10 सरकारी विद्यालयों के 84 शिक्षकों और 9 सहायक खंड संसाधन समन्वयकों एबीआरसी ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के नए तरीके सिखाए गए, ताकि विज्ञान और गणित की पढ़ाई विद्यार्थियों के लिए अधिक सरल, रोचक और व्यवहारिक बन सके। विज्ञान सत्र में न्यूटन के तृतीय नियम, अम्ल-क्षार और अपकेंद्रीय बल जैसे विषयों पर प्रयोग कराए गए, जबकि गणित सत्र में पाई, (अ+ब)², (अ+ब)³ और त्रिकोणमिति जैसी अवधारणाओं को गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। कार्यक्रम में एससीईआरटी के निदेशक समवित सिंह, उपनिदेशक डॉ. अंशु संगला, डॉ. मनोज कौशिक और तख्त सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिक्षकों को कक्षा में अनुभवात्मक शिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम गुरुग्राम में तीसरे वर्ष से संचालित हो रहा है और इसका उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में स्टेम शिक्षा को मजबूत बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed