फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two crooks held hostage and robbery arrested

कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Two crooks held hostage and robbery arrested
गुुरुग्राम। सेक्टर-10 इलाके में स्थित निजी कंपनी में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले पांच-पांच हजार के इनामी दो बदमाशों को सेक्टर-40 अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव मीतापुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुमताज उर्फ नानुका और बबलू निवासी गांव मीतापुर के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक, साल 2013 में सेक्टर-10 इलाके में स्थित निजी कंपनी से हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर एल्यूमिनियम व कॉपर लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश लूट के बाद मौके से फरार हो गए थे। कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर सेक्टर-10 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। काफी समय से फरार होने के कारण कोर्ट ने उन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस उनको सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार को सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच के एसआई गुणपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटना में वांछित दोनों आरोपी मीतापुर में छिपे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के आधार वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ लिया। बाद में पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। वहीं, एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह का कहना है कि कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य घटनाओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed