{"_id":"64d68413b9fe89224a092164","slug":"two-cases-of-chicken-pox-were-found-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12056-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चिकन पॉक्स के दो मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चिकन पॉक्स के दो मामले मिले
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डेंगू के बाद अब जिले में चिकन पॉक्स के मामले भी सामने आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में दो मरीज चिकन पॉक्स के लक्षणों को साथ इलाज के लिए पहुंचे। फिलहाल दोनों ही मरीजों को आइसोलेट (एकांतवास में रखना) कर दिया गया है। दोनों मरीज उपचाराधीन हैं।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे दोनों ही मरीजों को खुजली, दाने और शरीर में लाल चकते बनने की शिकायत रही। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज मेहता ने बताया कि चिकन पॉक्स तेजी से फैलने वाली बीमारी है। एक दो सप्ताह में मरीज ठीक होने लगता है। हालांकि जरूरी है कि मरीज को साफ सफाई के साथ रखा जाए। उसके कपड़े और बर्तन दूसरों से अलग रखे जाएं। अमूमन मार्च में ऐसे एक दो मामले मिलते हैं। डिप्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ. जय प्रकाश ने बताया कि साल में एक दो मामले जिले में मिलते हैं।