फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested including leader of interstate gang that stole vehicles

Gurugram News: वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित दो गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including leader of interstate gang that stole vehicles
जैमर लगाकर करते थे चोरी, एक लाख रुपये में राजस्थान में बेचते थे गाड़ियां
विज्ञापन

चोरी की सात गाड़ियां, चाबी बनाने वाली डिवाइस, जैमर सहित अन्य सामान बरामद


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-17 की टीम ने गाड़ी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित दो को गिरफ्तार किया है। आरोपी जैमर लगाकर पहले गाड़ियां चोरी करते थे फिर उन्हें राजस्थान ले जाकर एक लाख रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात गाड़ियां, गाड़ी की चाबी बनाने वाली डिवाइस, जैमर सहित अन्य सामान बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 10 फरवरी को पालम विहार थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी गाड़ी चोरी हो गई है। इस मामले में सीआईए सेक्टर-17 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सुनील कुमार व अमित कुमार जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के कई मामले दिल्ली, गुड़गांव सहित आसपास के एरिया में दर्ज हैं। अमित कुमार उदयपुर का रहने वाला है और चोरी की गाड़ियों को वह राजस्थान के जोधपुर में बेचता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गाड़ी का शीशा तोड़कर उसकी डुप्लीकेट चाबी बनाते थे। इनके पास एक जैमर था जिससे जीपीएस को भी हैक कर लेते थे। आपस में बात करने के लिए यह दोनों आरोपी वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करते थे। वारदात को अंजाम देने से पहले यह सुनसान जगह खड़ी गाड़ी की तलाश करते थे और रेकी करने के बाद गाड़ी चोरी करते थे। चोरी करने के तुरंत बाद ही यह गाड़ी की नंबर प्लेट भी बदल देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात गाड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें से चार गाड़ियां गुरुग्राम से और तीन गाड़ियां दिल्ली से चोरी की गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed