फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested in phone theft case worth Rs 12 lakh

Gurugram News: 12 लाख रुपये के फोन चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in phone theft case worth Rs 12 lakh
15 मोबाइल और एक बलेनो कार बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

तावडू। बीते आठ जनवरी की सुबह जिले के तावडू नगर में एक शोरूम से 12 लाख रुपये के मोबाइल और सामान चोरी करने की वारदात का तावडू सीआईए टीम ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को दबोचा गया है। जिनसे 15 मोबाइल और वारदात में प्रयोग कार को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान उर्फ रिज्जु निवासी अड़बर और मोहम्मद सेफ पुत्र जब्बार निवासी हुसैनपुर थाना सदर नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आठ जनवरी को तावडू नगर के रेवाड़ी मार्ग बावला चौक पर स्थित एक मोबाइल शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाकर करीब 12 लाख रुपये के मोबाइल और कीमती सामान चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। तावडू शहर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में मोबाइल शोरूम मालिक सुरेश कुमार अग्रवाल के बयान पर केस दर्ज किया। मामले की जांच तावडू सीआईए को सौंपी थी। एएसआई के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी मदद से लेते हुए मामले की जांच शुरू की और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसी वारदात में शामिल एक आरोपी चांद निवासी सलंबा को दो दिन पहले ही गोकशी के मामले में सोहना पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed