{"_id":"6a6220dbd27eafac430ed8f8","slug":"two-arrested-for-robbing-a-man-while-he-was-taking-him-as-a-passenger-in-an-auto-rickshaw-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95443-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो में सवारी के तौर पर बिठाकर की लूटपाट, 2 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो में सवारी के तौर पर बिठाकर की लूटपाट, 2 गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों से 2 सीएनजी ऑटो व एक मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑटो में सवारी के तौर पर बिठाकर लूटपाट करने के आरोप में 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में नई बस्ती कॉलोनी का ऋषभ उर्फ नोनी व मॉडल टाउन पटौदी चौक का ऋषभ उर्फ प्रिंस उर्फ सरदार शामिल हैं। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इनसे 2 सीएनजी ऑटो व 1 मोबाइल बरामद किया गया है।
सिटी थाना पुलिस को मामले में 16 जुलाई को शिकायत एक व्यक्ति ने दी थी। इसमें बताया गया कि 16 जुलाई की सुबह शिकायतकर्ता अपना ऑटो लेकर जा रहा था। ओल्ड रेलवे रोड से दो लोग जबरन ऑटो में बैठ गए और सोहना चौक चलने के लिए कहा। पटेल नगर की ओर ले जाकर आरोपियों ने ऑटो व मोबाइल लूट लिया। साथ ही शिकायतकर्ता को ऑटो से धक्का दे दिया। सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने 19 जुलाई को अग्रसेन चौक से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ऋषभ उर्फ नोनी व ऋषभ उर्फ प्रिंस उर्फ सरदार को 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने चोरी की 2 अन्य वारदात करना भी पूछताछ में कबूल किया। आरोपी ऋषभ उर्फ प्रिंस उर्फ सरदार के खिलाफ चोरी के 9 केस पहले से गुरुग्राम में दर्ज मिले हैं।