फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two arrested for assaulting journalists

Gurugram News: पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for assaulting journalists
अहाते में गैर टाइम पार्टी करने की कवरेज करने गए थे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-50 थाने की पुलिस ने अहाते में गैर टाइम पार्टी करने की कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपी सेक्टर-50 से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने पत्रकारों के साथ मारपीट व छीनाझपटी करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पकड़े गए एक आरोपी पर सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में केस दर्ज है।
आरोपियों को पहचान चरखी दादरी के मंडोला गांव निवासी सुखविंद्र और रोहतक निवासी गौरव तनेजा के रूप में हुई है। गौरव तनेजा वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-72 में रह रहा है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे दोनों अहाते में पार्टी करने आए थे। मामले में शिकायतकर्ता व उसका साथी पत्रकार अहाते में चल रही पार्टी की वीडियो बना रहे थे तो उन्होंने गुस्से में आकर पत्रकारों के साथ मारपीट व छीनाझपटी की थी।
विज्ञापन

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने पर पता चला कि आरोपी सुखविंद्र के खिलाफ सोनाली फोगाट हत्या के संबंध में एक मामला गोवा में दर्ज है। वहीं, आरोपी गौरव तनेजा के खिलाफ रोहतक में लड़ाई-झगड़ा करने के संबंध में एक मामला पहले भी दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने 22 नवंबर को ही अहाते के मैनेजर सोनू कुमार और दो बाउंसरों आनंद व ललित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों सुखविंद्र व गौरव तनेजा को आगामी कार्रवाई के लिए मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed