{"_id":"653eb4114878648bfd0b6ef9","slug":"two-and-a-half-year-old-girl-dies-after-being-hit-by-jcb-gurgaon-news-c-1-1-noi1171-1065696-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जेसीबी की चपेट में आकर ढ़ाई साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जेसीबी की चपेट में आकर ढ़ाई साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-53 में हुआ हादसा, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 क्षेत्र में जेसीबी की चपेट में आने से ढ़ाई साल की मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पश्चिम बंगाल मूल के हमीदुल इस्लाम ने कहा कि वह जलवायु विहार के निकट सरस्वती कुंज की झुग्गी में रहता है। वह यहां ऑटो चलाता है। वह दोपहर को घर की ओर जा रहा था। सरस्वती कुंज में बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा है। जहां मजदूर काम कर रहे हैं। इसी दौरान चालक तेज रफ्तार से जेसीबी चलाकर लाया और बेसमेंट के बाहर एक ढ़ाई साल की बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाली बच्ची की पहचान बिहार के पूर्णिया जिला की खुशियाना खातून के रूप में हुई। पुलिस ने जेसीबी चालक मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी सुनील प्रजापति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।