फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused who demanded extortion of Rs 50 lakh from businessman arrested

Gurugram News: व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Dec 2023 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two accused who demanded extortion of Rs 50 lakh from businessman arrested
गुरुग्राम। व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगादारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक मोबाइल सिम कार्ड समेत बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 दिसंबर को एक व्यक्ति ने थाना डीएलएफ फेज एक में शिकायत दी थी कि 18 दिसंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने दो आरोपियों को 20 दिसंबर को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपियों की पहचान छपरा बिहार निवासी सदाकत हुसैन और भरतपुर राजस्थान निवासी आकाश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी सदाकत हुसैन शिकायतकर्ता व्यापारी को जानता था। आरोपी को मालूम था कि व्यापारी के पास अच्छी कमाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed