{"_id":"666756bd271c8617000486d4","slug":"two-accused-of-robbery-on-the-pretext-of-giving-lift-arrested-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-32508-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- हीरो होंडा चौक पर लिफ्ट देकर वारदात को दिया था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने कार में लिफ्ट देने के बहाने मारपीट कर मोबाइल और कार्ड से पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
मोतिहारी बिहार निवासी देवेंद्र तिवारी कपासहेड़ा दिल्ली में किराए पर रहते हैं। नौ जून को काम करने के बाद घर जाने के लिए हीरो होंडा चौक से एक बजे रात को ईको गाड़ी से लिफ्ट ली थी। इसमें दो लड़के पहले से बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद पीछे बैठे व्यक्ति ने पीड़ित के मुंह पर कपड़ा डाल दिया।। आरोपियों ने उनका मोबाइल व क्रेडिट कार्ड छीन लिया। आरोपी उन्हें कई घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे। उनके खाते से तीस हजार रुपये भी निकाल लिए। बाद में बीकानेर स्वीट्स से पहले छोड़कर फरार हो गए।
सेक्टर 37 थाना प्रभारी सत्यवान की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कादीपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान कादीपुर निवासी मोनू व अमित के रूप में हुई। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ये दोनों नशा करने के आदी हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वारदात में प्रयोग की गई ईको गाड़ी आरोपी अमित की है। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करके पेट्रोल पंप से 15 हजार रुपये नकद प्राप्त किए व 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। एक वाइन शॉप से 5700 रुपयों की शराब खरीदी थी।
विज्ञापन
आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड पता चला कि अमित के खिलाफ चोरी के चार केस गुरुग्राम में व एक रेवाड़ी में दर्ज हैं। आरोपी अमित थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम का बीसी भी है। मोनू के खिलाफ भी एक छीनाझपटी व मारपीट का केस दर्ज है। पुलिस ने गाड़ी व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया है।