फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused arrested for providing bank accounts for fraud

Gurugram News: ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for providing bank accounts for fraud
गुरुग्राम। टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर 2.71 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान हापुड़ के मिल्क गांव निवासी सौरभ तोमर और जिला चित्रकूट के गुरेला गांव निवासी विजय कुमार त्रिपाठी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

20 मार्च को पुलिस को पीड़ित ने दी शिकायत में बताया था कि उन्हें फेसबुक के माध्यम से टेलीग्राम चैनल से जोड़ा गया था। ऑनलाइन टास्क पूरे कर कमीशन कमाने का लालच देकर उनसे 2.11 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है।पुलिस पूछताछ में पता चला कि ठगी गई राशि में से 30 हजार रुपये सौरभ तोमर के बैंक खाते में आए थे। आरोपी सौरभ ने पूछताछ में बताया कि उसने अपना बैंक खाता पांच हजार रुपये में आरोपी विजय कुमार त्रिपाठी को उपलब्ध कराया था। आरोपी विजय कुमार त्रिपाठी ने बैंक खाते को आगे साइबर ठगी करने वाले अन्य व्यक्तियों को 10 हजार रुपये में बेच दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed