फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Two accused acquitted in electricity theft case

Gurugram News: बिजली चोरी के मामले में दो आरोपी बरी

Wed, 30 Jul 2025 04:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
Two accused acquitted in electricity theft case
बिजली निगम की टीम ने मीटर से छेड़छाड़ करने पर किया था मामला दर्ज
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छह साल पहले बिजली मीटर में छेड़छाड़ कर चोरी करने के मामले में जिला अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष आरोपी सुरेंद्र और सूरज भान पर आरोप साबित नहीं कर सका। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश सुनील चौहान की अदालत ने दिया है। बिजली निगम की शिकायत पर आई एंड पी सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।






बिजली निगम की विजिलेंस टीम 28 जून 2019 को धनकोट गांव में मौजूद थी। वहां पर महेश कुमार के मीटर पर टीम ने पाया कि मीटर के टर्मिनल ब्लॉक पर कुछ चिपकाने वाला पदार्थ लगाया हुआ था। इस पर टीम ने मीटर को जांच के लिए लैब में भेज दिया। जांच में पाया गया कि मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर उपभोक्ता पर जुर्माना लगाकर नोटिस दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र और सूरज भान को गिरफ्तार किया। दोनों पर आरोप था कि इन्होंने मीटर में छेड़छाड़ की थी, जिससे बिजली चोरी की जा सके। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद माना कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका उपभोक्ता महेश कुमार ने आरोपी को मीटर में हस्तक्षेप करने के लिए नियुक्त या अधिकृत किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed