{"_id":"6276b3ec431a505d9b1f8373","slug":"true-love-can-be-found-only-from-god-shahnaz-gill-gurgaon-news-noi6472483151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ परमात्मा से ही मिल सकता है सच्चा प्यार : शहनाज गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ परमात्मा से ही मिल सकता है सच्चा प्यार : शहनाज गिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी। बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी से जुड़कर उनकी जिंदगी बदल गई है। अब परमात्मा ही उनके सच्चे मित्र हैं। सच्चा प्यार सिर्फ परमात्मा से ही मिल सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि बेटों को बेटियों का सम्मान करना सिखाएं। संकल्प लें.. बेटियां बेचारी नहीं हैं, वह शांति का अवतार हैं। शहनाज शनिवार को पटौदी के भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ‘सुसंस्कारों की धरोहर भारत की बेटियां राष्ट्रीय अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं, जिसकी वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं। केंद्रीय आयुष, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. महेंद्र मुंजापारा, बीके शिवानी दीदी और ओआरसी की निदेशिका बीके आशा दीदी ने इस अभियान का शुभारंभ किया। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष की शृंखला में ये अभियान पूरे देश में छह माह तक चलेगा।
डॉ. महेंद्र मुंजापारा ने कहा कि तीस वर्ष पहले जो संकल्प लिया गया था, वह अब पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बेटियों के सपनों को नए पंख दिए हैं। आज बेटियों को आगे बढ़ने की पूरी आजादी है। अब बेटियां सैनिक स्कूलों में भी प्रवेश ले सकती हैं। ये अभियान आध्यात्मिक शिक्षा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
इधर, ओआरसी की निदेशिका बीके आशा दीदी ने कहा कि अभियान के माध्यम से हजारों बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। महिला प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके चक्रधारी ने कहा कि बचपन से ही बेटियों को मजबूत बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में स्कूली बालिकाओं ने गीतों पर प्रस्तुति दीं। अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंटकर किया गया।