फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tricolor yatra taken out in Pataudi and Sohna

पटौदी और सोहना में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out in Pataudi and Sohna
सोहना/पटौदी। भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरे दिन रविवार को भी शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। सोहना विधानसभा के विधायक संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा गांव भोंडसी के सती मंदिर से शुरू होकर रिठौज, खेडला, दमदमा अभयपुर प्लॉट की सोहना के मेन बाजार से होते हुए अग्रसेन पार्क से तावड़ू की ओर प्रस्थान कर गई।
विज्ञापन

गांव दमदमा में सेना में शहीद हुए राज सिंह खटाना की प्रतिमा पर पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, विधायक संजय सिंह, व्यापार मंडल संघ के प्रधान मनोज राघव बजरंगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड के नियमों की अवहेलना की गई। कार्यकर्ताओं ने मास्क नहीं लगाया था। तिरंगा यात्रा के सोहना पहुंचने पर जहां व्यापारियों ने भी पुष्प वर्षा की वहीं कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौराहे पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर भी उन्हें माला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

-------
सत्यप्रकाश जरावता की अगुवाई में यात्रा
पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता की अगुवाई में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा पटौदी खंड के गांव हुसैनका गुढाणा से शहीद युधिष्ठिर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा रवाना हुई। इसमें ओबीसी मोर्चा सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव वाहनों व जनसमूह की भीड़ ज्यादा होने के कारण थोड़ा विलंब से पहुंचीं, जहां उन्होंने शहीद युधिष्ठिर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में जनसमूह उमड़ा। शहीद सम्मान यात्रा शुरू होने से पहले पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने शहीद स्मारक पटौदी में शहीदों को नमन किया व श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed