Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Travel will be stress free... bus will be available every half hour

Gurugram News: सफर होगा तनावमुक्त... हर आधे घंटे में मिलेगी बस

Wed, 06 Aug 2025 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Travel will be stress free... bus will be available every half hour
राखी पर रोडवेज बसें बनेंगी सहायक, आगरा, रोहतक और जींद का यात्रा होगी आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षाबंधन त्योहार पर अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए हरियाणा परिवहन विभाग अतिरिक्त बसें चलाएगा। गुरुग्राम डिपो प्रबंधन की ओर से महिलाओं की सुविधाओं के लिए रोडवेज बस चलाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उत्तर प्रदेश के आगरा, रोहतक और जींद के लिए हर आधे घंटे में गुरुग्राम डिपो से बस रवाना होगी। बस के जाने में देरी या किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पहले ही सभी चालक और परिचालकों की ड्यूटी नियुक्त कर दी जाएगी।
रोडवेज बसों के निर्धारित समय के अलावा विभिन्न रूटों पर यात्रियों की मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। डिपो प्रबंधन ने चालक व परिचालकों को रक्षा बंधन त्योहार के दौरान अवकाश लेने से मना किया ताकि बसों का संचालन प्रभावित न हो। डिपो प्रबंधन ने अन्य रूटों पर भी बसों के फेरे को बढ़ाया है ताकि किसी भी तरह से बहनों को परेशानी न हो। प्रबंधन की तरफ से बीते सालों में जिस रूट पर सबसे ज्यादा भीड़ रही थी उसके हिसाब से फैसला लिया है कि आगरा, रोहतक और जींद के लिए हर आधे घंटे में बसों को भेजा जाए।
विज्ञापन


गुरुग्राम डिपाे से विभिन्न रूट पर प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में शनिवार को उम्मीद है कि युवतियों और महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में चालक और परिचालकों की ड्यूटी समय और बस रूट के साथ पहले ही निर्धारित की जा रही है। इसके अलावा अगर किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उस रूट पर बस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम दिनों में गुरुग्राम से रोहतक जाने के लिए करीब ढाई से तीन घंटे तक लग जाते हैं। त्योहार के दौरान काफी ज्यादा समय लगता है। रक्षाबंधन पर सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले फ्री यात्रा को एक दिन बाद तक रखा जाए। बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी करनी चाहिए। - ज्योति शर्मा
त्योहार वाले दिन बसों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। ऐसे में सीट मिलने में काफी परेशानी होती है। गंतव्य तक खड़े होकर जाने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में एक दिन पहले ही जाना पड़ता है।- पूनम यादव
त्योहार वाले दिन महिलाओं के साथ बच्चें भी सफर करते हैं। भीड़ ज्यादा होने से कहासुनी से लेकर धक्का मुक्की तक हो जाती है। त्योहार वाले दिन बसों की संख्या के साथ ही बसों के संचालन का समय भी बढ़ा देना चाहिए। इससे सभी को फायदा मिलेगा। -रविंद्र

बीते साल के तुलनात्मक में अभी तीन रूटों को तय किया गया है। रक्षाबंधन वाले दिन अगर किसी भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उस रूट पर भी अतिरिक्त बस को लगाया जाएगा।- भरत भूषण गोगिया,महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, गुरुग्राम डिपो

कई ट्रेनों में सीट हुई फुल
ट्रेनों से जाने वाली बहनों ने पहले ही ट्रेनों की सीट बुक करा ली थी, जो लोग बुकिंग नहीं करा सके उन्हें टिकट पाने में परेशानी हो रही है। कई ट्रेनों में तो बुकिंग ही लेना बंद कर दिया गया है। हालांकि, रेवाड़ी जाने वाली ट्रेनों में अभी जगह है लेकिन काठगोदाम, रुद्रपुर के साथ ही अन्य जगह जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेशों में जाने के लिए सीधी ट्रेन नहीं मिलती है। यात्रियों को दिल्ली से जाना होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed