फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Training provided on how to work under the new revenue system

Gurugram News: राजस्व संबंधी नए सिस्टम के तहत काम करने के तरीके पर दिया प्रशिक्षण

Thu, 04 Jun 2026 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Training provided on how to work under the new revenue system
फर्रुखनगर। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने फर्रुखनगर तहसील क्षेत्र के पटवारियों और गिरदावरों की बृहस्पतिवार को बैठक ली। बैठक में राजस्व संबंधी नए सिस्टम के तहत काम करने के तरीके पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारी ने बताया कि नए सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पटवारियों को तकनीकी और प्रक्रियागत जानकारी देना जरूरी है, ताकि जनता के काम समय पर और पारदर्शी तरीके से हो सकें। साथ ही उन्होंने गिरदावरी का कार्य समय पर निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फसल कटाई और अन्य राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कामों में देरी न हो, इसके लिए सभी फील्ड स्टाफ को जिम्मेदारी से काम करना होगा। बैठक में फर्रुखनगर के पटवारी करमजीत को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया। राजस्व अधिकारी ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि वे नई व्यवस्था को गंभीरता से सीखें और फील्ड में लागू करें, ताकि राजस्व रिकॉर्ड में तेजी और सटीकता बढ़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed