{"_id":"685d897168ae54e7ec0f2faa","slug":"traffic-policemen-will-be-deployed-at-night-during-rain-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60927-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बारिश के दौरान रात में तैनात रहेंगे यातायात पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बारिश के दौरान रात में तैनात रहेंगे यातायात पुलिसकर्मी
विज्ञापन
100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की लगाई ड्यूटी, 32 क्रेन, दो हाइड्रा के साथ रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मानसून में रात को भी यातायात संभालने के लिए 100 से ज्यादा यातायात पुलिसकर्मी तैनात होंगे। जाम की स्थिति से निपटने के लिए 32 क्रेन और दो हाइड्रा भी मौजूद रहेंगी। बृहस्पतिवार को पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने मानसून की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।
मीटिंग में फैसला लिया गया है कि अधिक बरसात होने पर जलभराव की स्थिति में वाहनों को द्वारका एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस उपायुक्त यातायात ने मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को बरसात की तैयारियों को लेकर यातायात निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्राधिकार में जलभराव वाली जगहों को पहले से ही चिह्नित करें। इसके साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर होने वाले जलभराव से पहले ही उस जगह पर बने नाले की सफाई कराएं। इसके साथ ही बरसात के दौरान अंडरपास में पानी भर जाता है। ऐसी स्थिति में प्रवेश और निकासी पर बैरिगेड्स लगाए जाएंगे।
बरसात के दौरान कंपनियों की तरफ से पानी बाहर रोड पर निकाल दिया जाता है। इससे वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। इसके साथ ही गंदे पानी से पैदल यात्रियों को बीमारियों के होने का भी खतरा बना रहता है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यातायात पुलिसकर्मी गंदा पानी निकासी करने वाली कंपनियों की वीडियो बनाएंगे और उनके खिलाफ संबंधित विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय सत्यपाल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व वीरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पश्चिम जय सिंह के साथ यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।