फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Traffic lights will be installed at three places including Adabar Chowk

Gurugram News: अड़बर चौक सहित तीन स्थानों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइट

Wed, 18 Jun 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Traffic lights will be installed at three places including Adabar Chowk
नूंह। शहर के चौक-चौराहों पर आवागमन सुगम हो इसको लेकर नप शहर के अड़बर चौक सहित तीन स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाएगा। इसके लिए नगर परिषद करीब 40 लाख रुपये खर्च करेगा। लाइट लगवाने के लिए नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। उम्मीद है कि जल्द अड़बर चौक, पलवल टी प्वांइट व मेडिकल कॉलेज मार्ग पर ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अड़बर चौक शहर का सबसे व्यस्त चौक है। दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे नंबर 248ए पर बने इस चौराहे से तावड़ू-पटौदी, सोहना, गुरुग्राम, दिल्ली तथा होडल आगरा व अलवर, फिरोजपुर झिरका के लिए वाहनों की आवाजाही है।
विज्ञापन

31 जुलाई 2023 को नूंह में शोभायात्रा के दौरान हुए दंगे में उपद्रवियों ने शहर के प्रमुख अड़बर चौराहे पर लगी बत्ती को तोड़ दिया था। उपद्रवी बत्ती को कंट्रोल करने वाले सिस्टम को चुराकर ले गए थे। जिसके कारण तभी से इस चौराहे पर ट्रैफिक लाइट बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट लगाने की प्रक्रिया नगर परिषद नूंह के जिम्मे है। नप के अधिकारियों का कहना है कि नप की तरफ से अड़बर चौक, पलवल टी प्वाइंट तथा मेडिकल मोड पर बत्ती के लिए 40 लाख 50 हजार रुपये के बजट की व्यवस्था की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ट्रैफिक लाइट लग जाएगी। -मुनीष सहगल, आरटीए, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed