{"_id":"64f76be80ac7e4d7cd0a95fd","slug":"tractor-trolley-went-out-of-control-and-overturned-two-died-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13750-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत
विज्ञापन
दो घालयों का अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-पलवल रोड पर मंगलवार को बस से बचाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली के नीचे चार युवक दब गए। जब तक इन्हें ट्रॉली के नीचे से निकाला गया, तब तक दो युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी दिनेश और कन्हैया लाल के रूप में हुई है। राहगीरों ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गांव सांचोली के पास मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान बस चालक ने उनकी साइड दबा दी। बस से बचाने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तन्हा लाल और कन्हैया लाल का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुंदन ने बताया कि परिजन अभी आए नही हैं। शव नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए है।