फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Took loan to get son admitted in school, got cheated of 80 thousand rupees

Gurugram News: स्कूल में बेटे का दाखिला कराने के लिए लोन लिया, 80 हजार की ठगी

Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Took loan to get son admitted in school, got cheated of 80 thousand rupees
विज्ञापन

पीड़ित ऑटो चालक ने एप से लिया था लोन
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण क्षेत्र में एक ऑटो चालक से 80 हजार रुपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑटो चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
राजस्थान के अलवर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में ऑटो चलाता है और परिवार के साथ रहता है। उसे अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए उसने होम क्रेडिट एप डाउनलोड किया था। तीन अप्रैल को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने राजेश से कहा कि होम क्रेडिट की ओर से उसके लिए एक लाख रुपये के लोन की ऑफर है। रुपयों की जरूरत होने की वजह से वह लोन लेने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने एप पर जाकर लोन के लिए अप्लाई कर दिया। इसके कुछ समय बाद फाइल चार्ज व औपचारिकता प्रक्रिया का चार्ज काटकर उसके बैंक खाता में 96,100 रुपये भेज दिए गए। वहीं, उसकी 42 माह के लिए 3,987 रुपये प्रतिमाह की किस्त बनाई गई। इसके एक दिन बाद ही चार अप्रैल को राजेश के पास एक और कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि होम क्रेडिट से जो लोन मिला है, वह महंगा है। अब उसके लिए छह फीसदी ब्याज का ऑफर आया है। इसके लिए राजेश से लोन की लगभग 80 फीसदी पेमेंट वापस करने को कहा गया। राजेश कुमार के पास एक यूपीआई आईडी भी भेजकर उसमें रुपये भेजने के लिए कहा। राजेश कुमार ने तीन बार में 80 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद कॉल करने वाले उससे 16 हजार रुपये और मांगे गए। राजेश ने होम क्रेडिट के एप में जांच तो उस पर लोन की पूरी राशि दर्शायी जा रही थी। इसके बाद राजेश कुमार होम क्रेडिट के उद्योग विहार फेज-4 स्थित कार्यालय गया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed