फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Toll Tax Rate Increased Additional burden of Rs 600 per month on car drivers

Toll Tax Rate: कार की सवारी, जेब पर पड़ेगी भारी, बढ़ी टोल दरें बिगाडे़ंगी बजट

Thu, 31 Mar 2022 11:30 AM IST
शाहरुख खान कुमार प्रवीण, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार प्रवीण, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Mar 2022 11:30 AM IST
सार

आम आदमी को आज महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। टोल दरें कार चालकों के महीने का बजट बिगाड़ेंगी। कार चालकों पर 600 रुपये महीने का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। साथ ही  40 यात्राओं के पास के लिए भी 110 रुपये ज्यादा देने होंगे।

विज्ञापन
Toll Tax Rate Increased Additional burden of Rs 600 per month on car drivers
नेशनल हाइवे पर सफर महंगा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कार की सवारी एक अप्रैल से जेब पर भारी पड़ने वाली है। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के बाद अब बढ़ी टोल दरें कार चालकों के महीने का बजट बिगाड़ेंगी। दिल्ली या गुरुग्राम से मानेसर आईएमटी और उससे आगे (हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक) जाने के लिए एक कार सवार को महीने के 600 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। 

विज्ञापन


30 दिन के लिए 40 यात्राओं का मासिक पास इस्तेमाल करने वालों की जेब पर भी 110 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। टोल रखरखाव कंपनियों की सिफारिश पर एनएचएआई ने बुधवार को टोल की बढ़ी दरें घोषित कर दीं। ये 31 मार्च रात 12 बजे के बाद से लागू होंगी। 
विज्ञापन


बढ़ी टोल दरों का सबसे अधिक असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों पर पड़ेगा। यहां खेड़की दौला टोल पर छोटे निजी वाहनों की दरों में सीधे 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले कार, वैन, जीप के लिए एकतरफ यात्रा के 70 रुपये वसूले जा रहे थे, अब 80 रुपये वसूले जाएंगे। मासिक पास (30 दिन के लिए 40 यात्राओं के लिए) भी 765  रुपये की बजाय 875 में मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक नुकसान बिना टैग के सफर करने वालों को होगा। उनसे सीधे दोगुनी वसूली की जाएगी। यानी 80 रुपये की जगह उनसे 160 रुपये एक तरफ का लिया जाएगा। खेड़की दौला टोल से हर रोज एक लाख वाहन गुजरने का अनुमान है। यातायात पुलिस के अनुसार खेड़की दौला और मानेसर के बीच ही हर रोज करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। 

ये रहेंगी दरें 


वाहन                     पहले        अब 
कार                        70          80
एलसीवी                   100       115 
मिनी बस, ट्रक            100        115
बस, ट्रक दो एक्सल      205         235
मासिक पास
वाहन                 पहले                 अब 
कार                   765                 875
वाणिज्यिक कार      1010                1155
एलसीवी, मिनी बस  1490               1705 
बड़े बस, ट्रक         3035               3470 

सोहना रोड पर शुरू होगा टोल 
एक अप्रैल से सोहना की ओर जाना भी वाहन चालकों की जेब ढीली करेगा। एक अप्रैल से गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर टोल वसूली शुरू हो जाएगी। यहां फिलहाल घामडोज से सोहना तक के हिस्से का ही टोल वसूला जाएगा। राजीव चौक से सोहना तक पूरा हाईवे बनने के बाद इसकी दरें संशोधित की जाएंगी। यहां टोल दरों की एकतरफा, दोतरफा और मासिक पास के लिहाज से व्यवस्था की गई है। 

यहां एकतरफ यात्रा के लिए कार, वैन जीप से 45 रुपये लिए जाएंगे। दो तरफ की यात्रा के 70 रुपये वसूले जाएंगे। 50 यात्राओं के मासिक पास के लिए 1555 रुपये लगेंगे। स्थानीय वाणिज्यिक वाहनों (टोल के 20 किलोमीटर के दायरे के गांव) से एकतरफ के 25 रुपये लिए जाएंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहनों से एक यात्रा के 75, दो के 115, 50 यात्रा के 2510 तथा स्थानीय वाहनों से 40 रुपये लिए जाएंगे। दो एक्सल बस, ट्रक से एक यात्रा के 160, दो के 235, 50 के 5260 तथा स्थानीय वाहनों से 80 रुपये वसूले जाएंगे। 

भारी वाहनों से एक यात्रा के 170 रुपये, दो के 260, 50 के 5740 तथा स्थानीय से 85 रुपये लिए जाएंगे। आवश्यकता से अधिक बड़े वाहनों से एक यात्रा के 300 रुपये, दो यात्रा के 450 रुपये वसूले जाएंगे। इसी तरह फरीदाबाद रोड पर एकतरफा यात्रा के लिए पांच और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पर भी प्रति किलोमीटर 40 से 60 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। 

गुरुग्राम सोहना हाईवे पर फिलहाल एक फेज की यात्रा के टोल रेट जारी किए गए हैं। जून में पूरा पैकेज शुरू होने के बाद दरों संशोधित की जाएगी। फिलहाल 12 किलोमीटर का टोल वसूला जा रहा है। जून के बाद 21 किलोमीटर के हिसाब से टोल लिया जाएगा। 
पीके कौशिक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed